फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति राजस्थान गया, पत्नी ने कर कोर्ट मैरिज

Sun, 29 Jun 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पारिवारिक मामलों की सुनवाई करते सदस्य। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। उमरीबेगमगंज इलाके के रहने वाले एक पति ने रोजी-रोटी के लिए राजस्थान जाने के बाद अपनी पत्नी को घर पर छोड़ा। इस दौरान पत्नी ने बिना तलाक लिए अयोध्या के एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने रविवार को महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में जाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में कुल 36 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 11 जोड़े सुनवाई में शामिल हुए। सुनवाई के दौरान पीड़ित पति ने परामर्शदाताओं गंगाधर शुक्ल, यशोदानंद त्रिपाठी, संतोष ओझा, अनीता श्रीवास्तव, उमा सिंह और शशि भारती, और इंस्पेक्टर अनीता यादव से अपनी पीड़ा साझा की। पीड़ित पति ने बताया कि आठ साल पहले उसने अयोध्या की एक युवती से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों को पूरा करने के लिए वह राजस्थान चला गया था। नौ महीने बाद जब वह घर वापस लौटा तो पत्नी ने अयोध्या के एक अन्य युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। पति ने यह भी बताया कि उसका छोटा बेटा पत्नी के पास है और वह उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि पीड़ित पति की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला थाने पहुंचकर बहनों ने लगाई गुहार
करनैलगंज इलाके में रहने वाली बहनों ने बताया कि उनकी मां की मौत के बाद उनकी भाभी परेशान कर रही हैं। इसके अलावा, वह मारपीट भी करती हैं। उनका भाई भी भाभी के रवैये से मजबूर हो चुका है। उन्होंने करनैलगंज कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद, वे महिला थाने में गुहार लगाने आईं। इस पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने कहा कि संबंधित पक्ष से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें