फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपरैल का मकान ढहा, मलबे में दबकर युवती की गई जान

विज्ञापन
गोंडा के हरखापुर में छत ढहने से बिखरा मलबा। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। कोतवाली देहात के हरखापुर गांव में एक खपरैल का मकान अचानक गिर गया। मकान के नीचे अपनी दादी के साथ युवती बैठी थी। अचानक मकान गिरने से दोनो उसके नीचे दब गईं। मलबे से दोनों को बाहर निकाला गया। युवती की रास्ते में ही मौत हो गई और वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसे ही सूचना मिलने पर मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार व तहसीलदार नरसिंह वर्मा पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। कोतवाल देहात जितेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती की मौत हो गई है और वृद्ध महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हरखापुर गांव में शिवराज पांडेय की पत्नी विद्यावती (60) अपनी नातिन (17) वीनू पांडेय पुत्री अजय कुमार के साथ बैठी थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे अचानक खपरैल का मकान गिर गया। जिसके नीचे दोनों दब गईं और काफी मशक्कत करके मलबे से दोनों को निकाला गया। मलबे में दबने से दोनों की हालत काफी गंभीर हो गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने वीनू को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही वीनू की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा विद्यावती की हालत गंभीर बनी हुई है, उनको भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा है। एसडीएम ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें