मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद आते ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। कड़ी धूप के कारण एक किसान की हालत बिगड़ गई। साथ आए किसानों ने उपचार करा घर घर भेज दिया। इस समय धानेपुर, बाबागंज, रामनगर, देवरिया अलावल आदि क्षेत्रों में यूरिया का काफी अभाव है।
किसान इधर उधर भटक रहे हैं। रविवार को धानेपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद आते ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत विशंभरपुर के बैराठपुर गांव के ज्ञानप्रकाश पांडे भी खाद के लिए लाइन में लगे थे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ आए किसानों ने ज्ञान प्रकाश को विकासखंड मुजेहना कार्यालय के सामने बने स्टेप पर लिटाकर उनका प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया।