फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 420 परचे बिके

Fri, 13 Nov 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रथम चरण के ब्लॉक गैसड़ी व पचपेड़वा में प्रधान के कुल 420 व ग्राम पंचायत सदस्य के 340 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदे। नामांकन पत्र 16 व 17 नवंबर को दाखिल किये जायेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव के पहला चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लाक में नामांकन होगा। 16 नवंबर से पहले चरण के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन के तीन दिन पूर्व शुक्रवार को परचों की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को गैसड़ी ब्लॉक के आरओ एके सक्सेना ने बताया कि प्रधान पद के कुल 220 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 215 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचपेड़वा ब्लॉक के आरओ एपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद के 200 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 125 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें