फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गुम हो गया मेडिकल कॉलेज में बना जीरियाट्रिक वार्ड

Tue, 30 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आज वृद्धजन दिवस है। वृद्धजनों को लेकर करीब चार साल पहले जिला अस्पताल में अलग से 10 बेड का जीरियाट्रिक वार्ड बनाया गया था। ऐसे में जब जिला अस्पताल का उच्चीकरण करके मेडिकल कॉलेज बनाया गया। उस वक्त जीरियाट्रिक वार्ड को बंद कर दिया गया। इसके बाद से यह वार्ड गुम हो गया।
विज्ञापन

उ प्र पेंशन कल्याण संस्था के अध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि इस वार्ड में बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, लेकिन सब फाइलों में सिमट कर रह गया। यही नहीं, इलाज के लिए भी बुजुर्गों को इंतजार करना पड़ता है। बुजुर्गों की काउंसिलिंग आदि को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में बुजुर्गों को लेकर सरकार को गंभीरता पूर्वक सोचना चाहिए।
पेंशनर्स कल्याण संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार को बुजुर्गों की पेंशन बढ़ानी चाहिए। वर्तमान में महंगाई के हिसाब से महज एक हजार रुपये ही पेंशन मिल रही है। इसमें इजाफा करने के साथ ही अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन




न्याय के लिए भटक रहा बुजुर्ग
तरबगंज के जलालपुर निवासी प्रेमनाथ ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। वह लंबे समय से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं,पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने भी डीएम को पत्र लिखा। अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने इस मामले में एसडीएम तरबगंज से जवाब मांगा है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें