फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चोर समझकर युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

Tue, 30 Sep 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। तेंदुआ चौखड़िया में सोमवार देर रात ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान खरगूपुर बाजार के पूरे हरवाहन निवासी श्रवण कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात 11 बजे युवक संदिग्ध हालात में गांव में घूम रहा था। लोगों ने चोर समझकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह गुमराह करता रहा। खुद को तेंदुआ चौखड़िया गांव का होने का दावा किया। पिटाई के बाद उसे थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में युवक रस्सी से बंधा दिख रहा है। किसी ग्रामीण की ओर से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक नशे का आदी है। हालांकि रात के वक्त वहां क्या करने के लिए गया था, इसको लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चमड़ा व्यापारी की हालत गंभीर, दो हिरासत में
दुबहा बाजार। एक दिन पहले रविवार रात कौड़िया थाने के पूरे बदल कैथोली में चमड़ा लादकर जा रहे वजीरगंज के होसी गांव निवासी चमड़ा व्यापारी अन्नू को पशु तस्कर समझकर ग्रामीणों ने मरणासन्न कर दिया था। पिटाई से चमड़ा व्यापारी अन्नू की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नहीं थम रहे मामले..
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर रात्रि गश्त के दावे किए जा रहे हैं। खुद एसपी विनीत जायसवाल समेत अधिकारी रात के समय निकल रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी बढ़ाई गई है। संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। चौक-चौराहों के साथ ही ग्रामीणों क्षेत्रों में बीट सिपाही से लेकर हल्का अधिकारी व थानाध्यक्ष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि कानून हाथ में न लें। पुलिस प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें