फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या की धारा बढ़ाने पर 27 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

Mon, 27 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के रुद्रगढ़नौसी अलफनगर में जांच करते इंस्पेक्टर अरविंद यादव। - संवाद 
विज्ञापन
मुजेहना/गोंडा। रुद्रगढ़ नौसी अलफनगर निवासी अधिवक्ता संजय दूबे के पिता देव नारायण की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाने पर पोस्टमार्टम के 27 घंटे बाद सोमवार शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मनवर नदी के तट पर पुलिस की मौजूदगी में बड़े बेटे विजय दूबे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

संजय दूबे के खेत में लगे पेड़ की डाल गांव के ही राम नारायण के खेत तक पहुंच गई थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को राम नारायण व अन्य लोग संजय के पेड़ की डाल काटने लगे। विरोध जताने पर राम नारायण व अन्य ने संजय, उनके पिता देव नारायण व मां कांति देवी पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। पुलिस ने राम नारायण समेत छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में देव नारायण की मौत होने पर पुलिस ने प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई थी।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने मुख्य आरोपी राम नारायण की गिरफ्तारी और हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने परिजनों का मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पहले से दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ाई गई, तब जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि गांव में एहतियातन क्यूआरटी और थाने की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

एसपी से मिले वकील



गोंडा। धानेपुर के रूद्रगढ़ नौसी में अधिवक्ता संजय कुमार दूबे के पिता की मौत के मामले को लेकर सोमवार को जिला बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीबीए अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी व सीबीए अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य अभियुक्त समेत अन्य नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें