फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने खाताधारक के खाते से निकाले 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जालसाजों ने बैंक मैनेजर बनकर एक खाताधारक को कॉल किया और उसके खाते में आधार व केवाईसी लिंक कराने का बहाना बता कर उसके खाते से 49 हजार की रकम को पार कर दिया। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुवंरपुर अमरहा निवासी श्रवण कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि 3 नवंबर की सुबह उसके मोबाइल पर फोन करके कहा गया कि मैं बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बोल रहा हूं। आपके खाते में केवाईसी जमा नहीं हुई है।
विज्ञापन

आप अपना आधार नंबर, एटीएम नंबर व पिन बताइये नहीं तो आपका खाता सीज हो जायेगा। वह उसके झांसे में आ गया और बैंक मैनेजर समझकर सारे नंबर बता दिया। उसके बाद तीन बार आये ओटीपी नंबर को मालूम करके तीन बार में 49 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से धन निकालने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने साइबर सेल गोंडा में भी तहरीर दी है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें