फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज निर्माण को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

विज्ञापन
गोंडा के इसी क्रासिंग पर होना है निर्माण। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन पर गोंडा-बहराइच स्टेट हाइवे पर कुछ दिन पहले स्वीकृत चार लेन ओवर ब्रिज निर्माण शुरू करने से पहले गुरुवार को तीन विभागों के छह अभियंताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की मजबूती के लिए मिट्टी की जांच की गई। साथ में पुल गल्लामंडी रोड से क्रॉसिंग के बीच एक जगह कर्व रहेगा जिसके पिलर की गिनती की गई। इसमें पिलर संख्या चार से 24 तक पुल कर्व रहेगा बाकी सीधा रहेगा। ओवर ब्रिज बनने से यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अयोध्या केके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने जानकीनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन ने बीते 20 अक्तूबर को स्वीकृति प्रदान कर पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। गुरुवार को मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम अयोध्या नवाब सिंह, परियोजना प्रबंधक केके श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग खंड एक के सहायक अभियंता एसपी सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक अभियंता विशेष राजेंद्र सिंह तथा अवर अभियंता दीपक मिश्र ने रेलवे क्रॉसिंग से लेकर निर्माण के पूरे स्थल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज सीधा रहेगा। क्रॉसिंग से गल्लामंडी की ओर करीब 600 मीटर तथा क्रॉसिंग से बहराइच की ओर 400 मीटर रहेगा। पुल की कुल लंबाई 1045 मीटर रहेगा। इस चार लेन ओवर ब्रिज में कुल 32 पिलर बनाए जाएंगे। शेष भाग रिटेनवाल बनाकर उसमें भराई कराई जाएगी। गल्लामंडी से रेलवे क्रासिंग के बीच सड़क घुमावदार है ऐसे में पिलर संख्या चार से 24 तक कर्व पुल बनाया जाएगा। शेष पूरा पुल सीधा रहेगा। अभियंताओं ने पुल निर्माण को हरी झंडी देते कार्य शुरू करने की सहमति प्रदान कर दी है। साथ में सामान्य यातायात प्रभावित न हो इसके लिए अलग से एप्रोच मार्ग निर्माण कराने पर भी सहमति दी है। बता दें कि बीते 20 अक्तूबर को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी और पुल की कुल लागत 112 करोड़ 83 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें दस करोड़ रेलवे और पांच करोड़ रुपये शासन ने अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें