फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज लगेगा पहला पिंक मेला, आएंगी आठ कंपनियां

Thu, 27 Nov 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में शुक्रवार को महिलाओं के लिए होने वाले पहले पिंक मेले में 1,153 पदों को भरने के लिए आठ कंपनियां आएंगी। डीएम प्रियंका निरंजन मेले का शुभारंभ करेंगी। पिंक मेले के लिए कंपनियों और अभ्यर्थियों की ओर से जिला सेवायोजन के रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से मेला शुरू होगा। मेले में महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विसेस, सिस्का इलेक्टिकल एंड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज, श्रीगणेश कंसल्टेंट, आरआर मैनपॉवर मैनेजमेंट, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपॉवर, पुखराज हेल्थ केयर, नीमसन हर्बल और आरके इलेक्ट्राॅनिक्स समेत आठ कंपनियां शामिल होंगी।
इसमें इलेक्टि्रकल, टाटा मोटर्स एंड एमआरएफ टायर, टाटा इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑफिस सुपरवाइजर टेली कॉलिंग, लोन ऑफिसर, ट्रेनी, टैली काॅलिंग कंम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड एक्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट और टेली कॉलर डाटा आदि पदों पर चयन किया जाएगा। कुल 1,153 पदों को भरने के लिए जिला सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन

चयनित बेरोजगार महिलाओं को अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, अहमदाबाद, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, कासगंज, लखनऊ और वाराणसी आदि जिलों में काम करने के अवसर दिए जाएंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से डिग्री व डिप्लोमाधारी महिलाएं शामिल हो सकेंगी। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय और नारी ज्ञानस्थली की ओर से सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए गए हैं।

10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
अधिकारियों ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर कंपनियों की ओर से योग्यता के अनुसार पदों पर चयन के लिए आवेदन किया है। इसमें न्यूनतम 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये महीने तक वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही 18 से 40 आयु वर्ग की महिलाएं मेले में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें