फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का घर-घर वितरित होगा अक्षत

Mon, 20 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नगर आरएसएस के साथ कई संगठनों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर योजना बनाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद की समन्वय बैठक में पदाधिकारियों ने दो सत्रों में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर योजना बनाई। प्रांत सह सेवा प्रमुख आनंद ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने के लिए घर-घर अक्षत का वितरण विश्व हिन्दू परिषद की ओर से किया जाएगा। इससे पहले सभी ब्लाॅकों में हाने वाली बैठकें निर्धारित कर गांव गांव समिति बनाकर उत्सव मनाने की तैयारी की जाएगी। यह बैठकें 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेंगी।
अक्षत वितरण कार्यक्रम में भगवान श्रीराम का चित्र, अक्षत व उत्सव आमंत्रण पत्र देने की योजना है। 22 जनवरी को अपने ही निज निवास क्षेत्र में मंदिर पर सुबह 11 से दो बजे तक उत्सव मनाने के साथ रात में दीपोत्सव आयोजित करने की अपील की जाएगी। 26 जनवरी के बाद प्रांत सह संघ परिवार के कार्यकर्ता रामलला का दर्शन कर पाएंगे। बैठक में विभाग प्रचारक दीपेश, रवींद्र गोस्वामी, विजय किशोर मिश्र, अध्यक्ष जनार्दन सिंह, राकेश पांडेय, रामशंकर शर्मा लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें