फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 28.50 लाख से बदलेगी तीन संस्कृत विद्यालयों की सूरत

Mon, 23 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में संस्कृत शिक्षा को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 28.50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। जिला समिति की संस्तुति के बाद कार्यदायी संस्था को राशि हस्तांतरित कर दी गई है, जिससे अब विद्यालयों में सुधार कार्यों की शुरुआत तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय को 9.50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। कायाकल्प योजना के तहत श्री गुरु नरहरि स्मारक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श सांग्वेद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा श्रीराम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लाभान्वित किया गया है।
जारी धनराशि से विद्यालय भवनों की मरम्मत, जर्जर कक्षाओं का पुनर्निर्माण, फर्श एवं छत की मरम्मत, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ पेयजल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। परिसर को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार का उद्देश्य विद्यालयों में ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार करना है, जिससे छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। तीनों विद्यालय प्रबंधन व कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराए जाएं। कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें