गोंडा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरुषों व धार्मिक आराध्यों के नाम से प्रवेश द्वार से जिले की शोभा बढ़ेगी। लखनऊ मार्ग पर पथवलिया के पास 22.30 लाख से चित्रगुप्त द्वार के साथ कई प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। आंबेडकर चौराहे के आगे क्रांति उपवन का निर्माण पहले ही हो चुका है। प्रवेश द्वार से लोगों को जिले के नए लुक का एहसास होगा।
तरबगंज क्षेत्र में 41 लाख से एक दर्जन द्वार बना जाएंगे। तरबगंज क्षेत्र में दुर्जनपुर बलेश्वरगंज संपर्क मार्ग पर बलेश्वरगंज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक द्वार का निर्माण 3.81 लाख से, करनैलगंज नवाबगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत लौव्वावीरपुर में माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर स्मारक द्वार का निर्माण 3.81 लाख, झंझरी तरबगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत चौबेपुर में बाबू कल्याण सिंह स्मारक द्वार का निर्माण 4.20 लाख से बनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
बहराइच फैजाबाद आजमगढ़ मार्ग पर ग्राम पंचायत भरहा पारा में शहीद आजम भगत सिंह स्मारक द्वार का निर्माण 4.20 लाख से, बेलसर सोनाली मार्ग पर उमरी से बाराही देवी होकर बनुआ चौराहा पर सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक द्वार का निर्माण 4.20 लाख इसी साल बनेगा। गोंडा-बेलसर उमरी मार्ग पर गोड़वा में नाना जी स्मारक द्वार का निर्माण, 4.20 लाख से नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर हरिहरपुर मोड़ के पास मंगल पांडेय स्मारक द्वार निर्माण 4.20 लाख से होगा। तरबगंज मोतीगंज मार्ग पर महाराजगंज में अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी स्मारक द्वार का निर्माण 4.20 लाख से, करनैलगंज नवाबगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत सिसई में अटल बिहारी बाजपेयी स्मारक द्वार का निर्माण 4.20 लाख से किए जाने की स्वीकृति हो गई है। इन प्रवेश द्वारों का निर्माण शुरु होगा। गौरा क्षेत्र में भी दस प्रवेश द्वार का निर्माण होना है।
जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है। इससे लोगों को महापुरुषों के बारे में जानकारी होगी।
- मुनीश लोधी, अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग