ज्ञापन सौंपते हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष।
गोंडा। उतरौला रोड सोनी हरलाल स्थित निर्माणाधीन उपरिगामी रेलवे पुल में बिना मुआवजा दिए जमीन लिए जाने से प्रभावित किसानों ने रविवार को बैठक कर आक्रोश जताया है।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने किया। बैठक के बाद देवरिया चूडामन की प्रधान रामबेटी के नेतृत्व में किसानों को मुआवजा देने का प्रस्ताव सेतु निगम के अवर अभियंता मनीष श्रीवास्तव को सौंपा। इस दौरान समाजसेवी विनय कुमार, सुमित श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि रहे।