फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में हाथी ने मचाया उत्पात

Mon, 24 Aug 2015 11:42 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहवा रेंज के दो गांवों में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। दर्जीनिया गांव में हाथी ने एक आदमी का घर ढहा दिया। लंबीकोहल गांव में किसान का दो बीघा खेत में लगा गन्ना तहस-नहस कर डाला। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार को बरहवा रेंज के ग्राम दर्जीनिया निवासी साधू राजभर ने बताया कि बीती रात जंगली हाथी ने उनका छप्पर का बना घर ढहा दिया। घर में रखे गृहस्थी के सामान तोड़-फोड़कर तहस-नहस कर दिया है। पड़ोसी कर्ताराम, अतवारी, बंधुलाल, बुधई, महादेव व झींगुर आदि ने मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ा।

यहां से भागकर हाथी लंबीकोहल गांव में पहुंच गया। दुल्ला का दो बीघा गन्ना हाथी ने तहस-नहस कर दिया। यहां भी ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। रेंजर आरडी बघेल ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगली हाथी के आने की सूचना दी है। मौके पर वन विभाग के कर्मियों को भेजा गया है। पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें