फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राशन-पानी के साथ दुसाध समाज ने भरी हुंकार

Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत टिनशेड में धरने पर बैठे लोजपा के कार्यकर्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। एससी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर दुसाध समाज का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे राशन-पानी व जनरेटर के साथ धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे में सुनवाई न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि पूर्व में दुसाध समाज के प्रमाणपत्र जारी होते रहे थे, लेकिन अब प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने 16 जून 2025 के शासनादेश का पालन कराने और तहसीलदार सदर को लेखपालों को निर्देश देने की मांग की।

राजेश दुसाध ने कहा कि प्रमाणपत्र न बनने से बच्चों को छात्रवृत्ति समेत अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने टिनशेड में पानी और शौचालय की व्यवस्था न होने की बात कही। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक राम नरायन दुसाध ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

नौवें दिन भी धरने पर भाकपा माले पदाधिकारी
जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले के पदाधिकारियों का धरना मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नौवें दिन भी जारी रहा। पवन पासवान, आशीष कुमार और आयूब अंसारी ने कहा कि अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मांगों पर कार्रवाई तक धरना जारी रहेगा।
महात्मा बनादास स्मारक विकसित करने की मांग
नवाबगंज के अशोकपुर स्थित महात्मा बनादास स्मारक के विकास की मांग को लेकर महंत अंकित दास का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। उन्होंने भूमि की चकबंदी कराकर अभिलेखों में दर्ज कराने, महात्मा की जन्मभूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और जयंती-पुण्यतिथि सरकारी स्तर पर मनाने की मांग की। स्मारक व अमृत सरोवर के नाम पर कथित गबन की न्यायिक जांच की भी मांग की।
वृद्धा दूसरे दिन भी परिवार संग धरने पर
परसपुर के मरचौर धुंधापुरवा निवासी रघुराजी मंगलवार को दूसरे दिन भी परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठीं। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें