फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मंदिरों के कपाट, पाबंदी संग झलकी आस्था

विज्ञापन
गोंडा के उमरी बेगम स्थित मां बाराही देवी मंदिर में दर्शन के लिए लगी लाइन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संकट के बीच सोमवार को धर्मस्थल व माल खोले गए। होटल और रेस्टोरेंट पर प्रशासन के टीम की नजर रही। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिरों में लोगों ने दर्शन किया। फूल और प्रसाद को मूर्तियों के पास चढ़ाने के बजाए एक बाक्स में जमा कराया गया। मंदिरों को पहले ही सेनेटाइज किया गया था। सोमवार को दो महीने बाद सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ मंदिरों के कपाट खुले और पूजन अर्चन भी हुई। मंदिर की ओर से लोगों को दूर से दर्शन की अनुमति दी गई थी। लोगों ने भीड़ जुटाने पर अंकुश रहा।
विज्ञापन

मंदिरों में पूजन की अनुमति तो थी लेकिन किसी भी मूर्ति को छूने की अनुमति नही दी। शहर के दुखहरण नाथ मंदिर में सुबह ही लोगों ने पहुंच कर दर्शन किया और वहां पर मूर्ति को प्रणाम करने के साथ ही प्रसाद व फूल के लिए एक स्थान तय कर दिया गया था। जिसमें ही लोग सामग्री डाल कर जलाभिषेक करते रहे। इसी तरह खरगुपुर के एतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजन के लिए लोगों ने लाइन लगाकर दर्शन किया। उमरी के मां बाराही देवी मंदिर में भी पूजन अर्चन हुई। इसी तरह करीब जिले के कई मंदिरों में आस्था का उत्साह तो दिखा लेकिन शोर नही रहा। भीड़ भी जुट सकी।
मिठाई व फूल- माला बेचने वालों को मिला काम
दो महीनों से मंदिरों में तालाबंदी से प्रसाद व फूल बेचने वाले भी बेरोजगार थे। उन्हें भी सोमवार से काम मिला गया। मंदिर के सामने फिर से दुकानें सजने लगी हैं। मिठाई बेंच रहे रमेश ने कहा कि काफी दिनों से बेरोजगार थे, किसी से जीवन यापन हुआ। अब जाकर मंदिर खुले हैं अभी तो कम भी बिक्री हुई है। आगे अच्छे दिन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल भी खुले, सोशल डिस्टेंसिंग में हुई खरीदारी
गोंडा। शहर में होटल और रेस्टोरेंट के साथ की माल बाजार भी खुल गए। इन प्रतिष्ठानों के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रही। सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही लोगों को प्रवेश मिला, हर लाइन में एक या दो लोगों को ही सामग्री खरीदारी करने की अनुमति रही। महिला अस्पताल के सामने, बस स्टाप के पास व जिला अस्पताल के निकट के शॉपिंग मॉल में खरीदारी शुरू हो गई है। यहां पहुंचे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनको सैनिटाइजर दिया गया। इसके बाद ही प्रवेश दिया। पहले दिन काफी लोग तो नही पहुंचे, पूरे दिन माल में खरीदारी होती रही। पुलिस भी इस दौरान सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें