फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निर्माण विभागों और कारखानों में पूजे गए देवशिल्पी

Thu, 17 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। निर्माण से जुड़े विभागों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और दुकानों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों को सजाया गया और मशीनों व उपकरणों की भी पूजा की गई। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रेलवे लोकोशेड में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आशीष मद्धेशिया एवं सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर अमोल जायसवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। कार्यस्थल की उन्नति तथा रेल संचालन में निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान विनोद श्रीवास्तव, धारा सिंह मीणा, निरंजन लाल बहादुर, अजय श्रीवास्तव, बलवंत, पुरुषोत्तम, उमेश विश्वकर्मा, आरती मीणा, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
एससीपीएम कॉलेज में डॉ. ओएन पांडेय, अलका पांडेय, अजिताभ दूबे सहित अन्य ने हवन-पूजन किया। सिंचाई विभाग के समीप विश्वकर्मा भगवान मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। यहां भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अर्जुन शर्मा, जयलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रामकृष्ण, आचार्य जयप्रकाश, दुर्गेश विश्वकर्मा, देवताराम आदि मौजूद रहे। माधोपुर संवाद के अनुसार पूरेनिद्धि दुबहा बाजार विद्युत उपकेंद्र में विश्वकर्मा पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। अर्जुन पाल, रमेश कुमार, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटरा बाजार संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र में जेई राकेश पाल और राजन शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। फूलचंद्र, दीपक, राम रहीस सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
खरगूपुर संवाद के अनुसार बिजली उपकेंद्र में एसडीओ आकाश श्रीवास्तव तथा अवर अभियंता उत्तम कुमार यादव ने मशीनों एवं औजारों पर फूल माला चढ़ाकर पूजन किया। राहुल शास्त्री, देवी प्रसाद, पवन मिश्र, राजेश तिवारी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी प्रवीण प्रताप सिंह ने पूजन किया। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। हिम्मत सिंह, वैभव सिंह, जितेंद्र, अजय मिश्र, आशीष तिवारी, अश्वनी सोनी, विनय, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
मनकापुर संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को आचार्य हरिओम शांडिल्य व रामायण शांडिल्य ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कराया। अधिशासी अभियंता संजय कुमार, उपखंड अधिकारी विकास चंद यादव, अंशल कुमार, हेमंत यादव, कुलदीप, रवींद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पसका संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र परसपुर में पूजन किया गया। जेई विद्यासागर, सुशील विश्वकर्मा, संतोष सिंह, संतोष मिश्र, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, राहुल सिंह मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, मोटर मैकेनिक, बढ़ई, लोहार समेत अन्य तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा जयंती मनाई। इंजीनियरिंग कॉलेज में भी आयोजन किया गया।

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विश्वकर्मा जयंती पर हुआ पूजन व भंडारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें