फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिता-पुत्री की मौत ने छीन लीं परिवार की खुशियां

Fri, 30 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। परसपुर-डेहरास मार्ग पर चंदई पांडेय पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में मृत युवक व बालिका की पहचान हो गई है। वे दोनों उमरी बेगमगंज के पकवानगांव निवासी रमेश वर्मा (35) और उनकी 11 वर्षीय बेटी पिंकी थी। पति और बेटी पिंकी की मौत और छोटी बेटी अनन्या (5) के गंभीर रूप से घायल होने से सुनीता बेसुध हैं। अनन्या की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के पकवानगांव निवासी रमेश मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके भतीजे अजय वर्मा ने बताया कि रमेश बृहस्पतिवार को दोनों बेटियों के साथ बहन के घर करवा लेकर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में डंपर से कुचलकर उनकी व बेटी पिंकी की मौत हो गई और अनन्या घायल हो गई थी। रमेश के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और बच्चे हैं।
रमेश घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें