फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बच्ची की मौत

Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही से शुक्रवार को एक बच्ची की जान चली गई। बताया जाता है कि जिगनाबाजार में लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतरने से एक बच्ची उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोग उसे लेकर जब सीएचसी पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


खंभे में करंट उतरने से बच्ची की मौत होने को लेकर बाजारवासियों में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वहीं, मनकापुर के उपखंड अधिकारी दिव्यरंजन ने खंभे में करंट उतरने की पुष्टि करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। 

बताया जाता है कि जिगनाबाजार में रहने वाले अब्दुल मजीद की पुत्री शबनम (6) और कई बच्चे शुक्रवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे थे। अब्दुल मजीद के ही घर के बाहर बिजली का एक लोहे का खंभा भी लगा है, जिससे होकर 11 हजार की एचटी लाइन गई हुई है।
विज्ञापन


अब्दुल मजीद के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर उनकी बच्ची के साथ कई अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बच्ची खेल-खेल में बिजली के खंभे के पास पहुंच गई, जिसकी अर्थिंग लूज होने के कारण पूरे खंभे में बिजली का करंट उतर रहा था।

करंट की चपेट में आते ही शबनम जब चिल्लाई तो वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उसे जैसे-तैसे खंभे से छुड़ाया। करंट लगने से शबनम गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में बाजार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब्दुल मजीद के मुताबिक बिजली के खंभे में करंट उतरने से यह हादसा हुआ है। जिसे लेकर बाजारवासियों में पावर कॉरपोरेशन के लोगों के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, मनकापुर के उपखंड अधिकारी दिव्यरंजन ने भी जिगनाबाजार में लगे बिजली के खंभे में करंट उतरने की बात की पुष्टि की है।

उनके मुताबिक इसकी जानकारी उन्हें मिली थी, जिस पर लाइनमैन को मौके पर भेजा गया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी संभव मदद परिवारीजनों को मिल सकती है, उसे वह मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें