फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए युवक का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शादी में गए एक युवक का शनिवार की सुबह भैरमपुर गांव के पास स्थित सरयू नहर में शव उतराता मिला है। गांव वालों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बभनपुरवा नेटिया निवासी तिलकराम का बेटा बजरंगी (27) शुक्रवार की रात अपने गांव के बगल में स्थित गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव में एक शादी में गया था। देररात तक वह घर वापस नहीं लौटा।
शनिवार की सुबह उसका शव भैरमपुर गांव के पास स्थित सरयू नहर में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष कौड़िया चितवन कुमार के मुताबिक, बजरंगी के भाई विश्वनाथ ने बताया कि शादी से लौटते समय उसके भाई के पैर में मिट्टी लग गई थी। जिसे धोने के लिए वह पास की सरयू नहर पर गया था, जहां उसका पैर फिसल गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लोगों ने थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के पास सरयू नहर में बजरंगी का शव उतराता देखा तो सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें