फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंखे के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 30 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनोरमा देवी।
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। बिकरवा नरायनपुर खुर्द गांव निवासी मनोरमा देवी (22) का शव मंगलवार रात कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। पिता ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बहराइच जिले के विशेश्वरगंज के लेंगडजोत गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनोरमा देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नरायनपुर खुर्द गांव निवासी कपिल के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। न देने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर मंगलवार रात बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता राजेश कुमार की तहरीर पर पति कपिल, ससुर राजाराम, सास, ननद, नंदोई बालक राम सहित रविशंकर के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें