फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ताईक्वाडो में गोंडा की रेशमी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी रश्मि यादव का मेडल दिखाते प्रशिक्षक प्र? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जवाहर नवोदय की कक्षा नौ की छात्रा रेशमी यादव ने सीतापुर में दस अगस्त तक चले नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वह अब स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन

सीतापुर में आठ से दस अगस्त के बीच दो दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें गोंडा की खिलाड़ी रेशमी ने अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग मे जयपुर, भोपाल, पटना की खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। अब वह नवंबर में असम में होने वाले ताइक्वांडो कैंप में हिस्सा लेगी। इसके बाद मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
रेशमी की इस उपलब्धि पर जनपद आगमन पर साथी खिलाड़ियों व प्रशिक्षक ने स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता श्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक प्रतिभा पांडे, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. ओएन पांडे, डॉ आलोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, डॉ. एतिशाम समेत साथी खिलाड़ियों ने विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें