फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 18 करोड़ से मजबूत होगा बांध, 293 मजरों को मिलेगी राहत

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बहुवन मदार माझा गांव में पूजन करके स्पर निर्माण व बांध की मरम्मत कार्य का शुभारंभ करते विधायक अ
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र की लाखों की आबादी को बांध बनाकर बाढ़ से बचाने की मुहिम शुरू हो गई है। विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया है। स्पर निर्माण के साथ ही बांध को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य कराने की तैयारी है। इस पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य पूरा हो जाने पर करनैलगंज व परसपुर क्षेत्र के 64 ग्राम पंचायतों के 293 मजरों के लोगों को बाढ़ संकट से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

बाढ़ में प्रतिवर्ष जिले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के दौरान लोगों को होने वाली दिक्कतों को अमर उजाला ने अभियान चलाकर उजागर किया था। इससे विभाग ने बांध की मरम्मत और स्पर निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद तटबंधों पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। गत दिवस भिखारीपुर-सकरौर तटबंध के निर्माण व मरम्मत के लिए कार्य शुरू कराया गया था। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के बहुवन मदार माझा गांव में विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने स्पर निर्माण व बांध की मरम्मत का काम शुरू कराया है।
उन्होंने बताया कि बांध में जहां-जहां कटान होती है वहां पर एप्रोच बनाया जाएगा। भरोसा जताया कि इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। फिलहाल बाढ़ का प्रकोप रोकने के लिए पांच परियोजनाओं पर कार्य शुरू कराया गया है। इसमें घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित एल्गिन ब्रिज चरसड़ी तटबंध के किमी. 22.400 पर स्पर, किमी. 02.720 पर स्पर, किमी. 03.050 पर स्पर बनाया जाएगा। किमी. 23.410 के डाउनस्ट्रीम में रिसाव की परियोजना के साथ ही किमी 36.470 पर स्थित स्पर नोज के जीर्णोद्धार की परियोजना पर भी कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें