फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए आयुक्त एसवीएस रंगाराव

विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में अभ्युदय योजना के प्रतियोगी छात्राओं की क्लास लेते आयुक्त एसवीएस रंगाराव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कमिश्नर एसवीएस रंगाराव गुरु शुक्रवार को और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए। मौका था अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का।
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कॉलेज में पहुंचे आयुक्त ने एक ओर जहां छात्र छात्राओं को गुरु के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के टिप्स दिए। वहीं दूसरी ओर बच्चों के बीच सबसे पीछे वाली सीट पर बैठकर बतौर शिष्य एसडीम कर्नलगंज शत्रुघ्न पाठक द्वारा दी जा रही जानकारियों को सुना।
अपने एक घंटे के पीरियड के दौरान आयुक्त श्री रंगाराव ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन व सेलेबस की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज एक दिन में नहीं पूरी की जा सकती, बल्कि यह रोजाना प्रैक्टिस का विषय है।
विज्ञापन

मन को एकाग्र और शांत करने के लिए वे लोग भगवत गीता का अध्ययन जरूर करें। सफलता के मूल मंत्र के बारे में तीन प्रमुख घटकों लक्ष्य, लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग और परिश्रम इन तीनों को अपना हथियार बनाएं तो निश्चित ही सफलता हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
बिना परिश्रम के सफलता कतई हासिल नहीं हो सकती। परीक्षाओं में सफलता शॉर्टकट से नहीं हासिल की जा सकती। उन्होंने कहा की न्यूज पेपर, अच्छी किताबें और दुनिया के रोल मॉडल्स के बारे में जरूर पढ़ें। इससे उन्हें उनके जीवन दर्शन से परिश्रम करने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा जरूर मिलेगी।
आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी, अब्दुल कलाम, होमी जहांगीर भाभा जैसे महान व्यक्तित्व के कई उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कर्नलगंज शत्रुघ्न पाठक को निर्देश दिया कि वह भूगोल विषय के बारे में बच्चों को तैयारी करने के टिप्स दें।
आयुक्त रंगाराव पीछे की सीट पर बतौर शिष्य एसडीएम कर्नलगंज द्वारा बताए जा रहे टिप्स को ध्यान से सुना और बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन जरूर करें और विषय वार टाइम स्लॉट अलाट करें तथा उसी के अनुसार तैयारी करें ताकि कोई भी विषय छूटने ना पावे। इस दौरान डीडी समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, एलबीएस प्रिंसिपल डॉ वंदना सारस्वत, प्रॉक्टर जितेंद्र सिंह सहित प्रतियोगी छात्र छात्राए उपसिझ्थत रंहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें