फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक

Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत सोमवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन, कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार, स्कूल पढ़ने जाएंगे, खीर पूड़ी खाएंगे के नारों के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। 
विज्ञापन


इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर प्राथमिक व द्वितीय में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के निर्देशन में स्कूल चलो रैली निकाली गयी। बच्चों ने गांव के घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

रैली में ग्राम प्रधान सुल्तान, प्रद्युम्न नारायण शुक्ल, केके सोनकर, अवधेश सिंह, मंजू सोनकर ने ग्रामीणों से विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवरियापारा में स्कूल चलो रैली को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हृदयराम वर्मा व प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनीस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


बच्चों ने रैली के माध्यम से बुढ़ियाडीहवा, बनकटी, हड़हवा में ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। पंड़रीकृपाल के प्राथमिक विद्यालय कड़वालिया में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली गयी।

रैली में प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह, भारती वर्मा, शिक्षामित्र सविता पांडेय ने घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराकर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौव्वागांव में विद्यालय उत्सव का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को शील्ड देकर सम्मनित किया और एक दर्जन बच्चों का नामांकन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें