फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली रैली

Tue, 19 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल में ही पड़ रही भीषण गर्मी के चलते पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लोग इस गर्मी में सूर्यदेवता से नजर नहीं मिला पा रहे हैं। ऐसे में शिक्षा जागरूकता रैली की यह तस्वीर आंखों को सुकून देने वाली है।
विज्ञापन


गर्मी की इन दुश्वारियों के बावजूद अपने बुलंद हौसलों के साथ परिषदीय विद्यालयों के बच्चे गांव की गलियों में घूम-घूम कर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी होने के बाद भी शिक्षकों की मौजूदगी में जगह-जगह बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया। 

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक अप्रैल से निकलने वाली इस रैली में प्राथमिक विद्यालयों के नौनिहाल गांवाें में घूमकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को छुट्टी होने के बावजूद जिले के कई स्कूलों में जागरूकता रेैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बेलसर शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित स्कूल चलो रैली को खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नरायन वर्मा व सपा नेता आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने सुन लो भइया सुन लो बहना, शिक्षा से तुम दूर न रहना और मम्मी पापा काका आओ स्कूलों में नाम लिखाओ के नारे के साथ पूरे कस्बे में घूम-घूम कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

वहीं, मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत मतवरिया में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय कौरहे में आयोजित स्कूल चलो रैली को ब्लॉक सह समन्वयक सत्यनरायन दूबे ने हरी झंडी दिखाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरद सिंह की अगुवाई में बच्चों नेे पडै़निया गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें