फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गांवों में शुरू हो गई सियासत की गुणा-गणित

Tue, 29 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायतों के वार्ड परिसीमन की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद गांवों में सियासत की गुणा-गणित शुरू हो गई है। गांव के सार्वजनिक स्थलों व दुकानों पर लोग एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव अभी भले ही दूर हो, लेकिन संभावित दावेदार व समर्थक सक्रिय हो गए हैं। पिछले निकाय चुनाव में जिले में करीब 27 गांव नगर निकाय में शामिल हो गए थे। इसमें पांच आंशिक रूप से शामिल हुए थे। इस तरह पिछली बार की अपेक्षा इस बार पंचायत चुनाव में वार्ड कम हो गए हैं। दूसरी तरफ, परिसीमन की अनंतिम सूची जारी होते ही लोगों में चर्चाएं हो रही हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक संभावित दावेदार ने बताया कि निकाय में जो वार्ड जुड़ा है उसमें उनके काफी समर्थक थे। अब काफी मेहनत करनी पड़ेगी। एक अन्य दावेदार ने बताया कि नए वार्ड में उनके कई अपने आ गए हैं। जिसका फायदा मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें