फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चिता से उठाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sun, 08 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विवाहिता का शव चिता से उठाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। विवाहिता पम्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बिशुनापुर बेलभरिया गांव में शनिवार सुबह मन्नू तिवारी की पत्नी पम्मी (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता महेश शुक्ल निवासी ग्राम बउआ बसंतपुर थाना हुजूरपुर जिला बहराइच ने पम्मी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि जब वह मन्नू के घर पहुंचे तो पम्मी जमीन पर मृत पड़ी थी। गला सूजा हुआ था और नाक से खून बहा था। पुलिस ने शव को उसी दिन पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद मायके वालों ने एसपी से शिकायत की। प्रथम पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रख चुके थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें