फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर-एक की दलित बस्ती में सोमवार को एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। किशोरी के पिता की सूचना पर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा परसपुर के दलित बस्ती निवासी कुशल सोमवार की सुबह मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी मायके गयी थी। घर पर 11 वर्षीय भाई व 17 वर्षीय बहन दामिनी ही थे। जो घर में खाना बना रही थी। चूल्हे पर सब्जी पक रही थी। उसका भाई बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद भाई के घर आने पर वहां बहन को नहीं पाया तो वह कमरे में जाकर उसे तलाशने लगा। कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी बहन दामिनी छत के कुंडे से दुपट्टे से लटक रही थी। यह देख उसके शोर करने पर लोग दौड़े। थोड़ी देर बाद सूचना मिलने पर दामिनी का पिता कुशल भी घर आ गया। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया। कि मृतक लड़की दामिनी के पिता कुशल की सूचना पर शव कब्जे को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें