फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैसरगंज सांसद के घर के सामने तालाब में मिला मजदूर का शव

Fri, 27 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
झगरू की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के विश्नोहरपुर स्थित आवास के सामने तालाब में शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी झगरू के रूप में हुई, जो तीन दिन से लापता था।
विज्ञापन

मृतक के पिता दरबारी ने बताया कि झगरू मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में अक्सर दो-तीन दिन घर से बाहर रहता था। 24 फरवरी की रात वह गांव में ही शादी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले सोचा कि वह काम पर चला गया होगा। बृहस्पतिवार को बहन सावित्री मायके पहुंची तो खोजबीन तेज की गई। रिश्तेदारों से पूछताछ में भी कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह तालाब में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
परिवार में मचा कोहराम
दरबारी के दो बेटों में झगरू बड़ा था। छोटा बेटा मंगरू बिहार के गया में मजदूरी करता है। झगरू की मां का निधन हो चुका है। झगरू अविवाहित था। उसकी मौत से पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडित पुरवा माझा तरहर गांव निवासी 80 वर्षीय मुक्ता प्रसाद द्विवेदी का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बाग में नीम के पेड़ पर रस्सी से बंधे फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पथरी बाजार चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुक्ता प्रसाद के पुत्र चंद्र प्रकाश द्विवेदी राजस्थान में कारोबार करते हैं। मुक्ता प्रसाद पौत्र अवधेश और परिवार के साथ गांव में रहते थे। अभी तक की जांच में किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)

झगरू की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें