गोंडा। भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को मंडल प्रभारियों और जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि पार्टी तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण की विचारधारा में विश्वास करती है। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
उन्होंने मंडल प्रभारियों को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क कर नियमित प्रवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने किया। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। बैठक में राकेश तिवारी, रंजीत बाबा, जनार्दन प्रसाद, राजा बाबू गुप्ता, नीरज मौर्य, प्रिंस चौरसिया आदि मौजूद रहे।
ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर जताई प्रसन्नता
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में आभार एवं अभिनंदन संगोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने भाजपा जिला सह-संयोजक विधान परिषद चुनाव-2026 एवं शिक्षक नेता अजीत सिंह का स्वागत किया।