फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई बाइक, बाल-बाल बचे बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग पार करते समय रविवार को एक बाइक ट्रेन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

आरपीएफ ने बाद में ट्रैक से बाइक हटवाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान 35 मिनट तक ट्रेनों का संचालक ठप रहा। ट्रेन की आरपीएफ स्कॉट ने बाइक सवार आरोपी दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित रेलवे गेट संख्या 255 सी सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग पर रविवार को बांद्रा से गोररखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन पास हो रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक बंद गेट के नीचे से बाइक लेकर क्रासिंग पार करने लगे।
विज्ञापन

इसी दरम्यान अचानक बाइक सवार को ट्रेन आती दिखाई पड़ी। दोनों बाइक को रेलवे ट्रेक पर छोड़कर भागे। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट ने जब ट्रैक पर बाइक पड़ी देखी तो सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन की स्पीड को कम कर लिया। जिससे ट्रैक पर पहुंचते ही ट्रेन का इंजन बाइक से टकरा गया।
जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मगर बाइक सवार दोनो युवक भागकर क्रासिंग के पार खड़े हुए। आरपीएफ के सीनियर सब इस्पेक्टर ललितेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्कॉट के जवानों ने इसकी सूचना कंटोल को देकर क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रैक से हटा दिया।
उन्होंने बताया कि बाइक चालक महीप कुमार मिश्रा उसके साथी दिलीप कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों के खिलाफ आरपीएफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। बताया कि इस दौरान 35 मिनट तक इस रूट पर ट्रेनों का ठपर रहा। बाइक हटाने के बाद ट्रेनों को संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें