फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से निपटा लें काम, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Sun, 19 Feb 2017 11:48 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महीने के अंतिम सप्ताह में अगर बैंक में कुछ काम हो तो उसे पहले ही निपटा लीजिए। नही तो बैंकों में चार दिन की लगातार छुट्टी रहने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अलग अलग त्यौहार व साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों में 24 फरवरी से अगले चार दिन तक अवकाश रहेगा।  
विज्ञापन

   
    पैसा न होने व बैंकों से जुड़े वित्तीय काम रुक जाने से लोगों को घर , कारोबार चलाने में बड़ी दुश्वारी का सामना करना पड़ता है। इस बार बैंकों में एक साथ चार दिन की छुट्टी एक साथ पड़ रही है। 24 फरवरी को महा शिवरात्रि है। 25 फरवरी को माह का आखिरी शनिवार है यानी बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश है।

26 फरवरी को रविवार है। जबकि 27 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व मतदान का अवकाश है। इस तरह चार दिन बैंकों में लगातार छुट्टी पड़ जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे अपने बैंकिंग के काम अवकाश से पहले निपटा लें। इस बावत एलडीएम एके पांडेय का कहना है कि चार दिन बैंकों में इस बार लगातार अवकाश पड़ रहा है बैंक बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों को चाहिए कि लोग सिर्फ बैंक या एटीएम के कैश पर ही निर्भर न रहें। जो कर सकते हैं वे लोग नेट बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग से काम करें आसानी के साथ समय की भी बचत होगी। जो नेट बैंकिंग नही कर सकते वे ही नगद लेनदेन करें। इसे सभी को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें