फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 30 Sep 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर निवासी शोभाराम वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उसके पुत्र चंद्रप्रकाश वर्मा (30) को नरायनपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ छोटकऊ अपने घर बुला ले गया था।
विज्ञापन


वहां से उसे खेत में बने टीन शेड में ले जाकर जान से मारने की नियत से फावड़े से हमला कर दिया।

चंद्रप्रकाश की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गया। हमले में गर्दन कटने से गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश को सीएचसी मसकनवा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसओ छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया की घायल युवक के पिता शोभाराम वर्मा की तहरीर पर आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें