फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में मिले प्राचीन शिवलिंग

Wed, 30 Sep 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जाता है कि कस्बा धानेपुर के रहने वाले अनिल सोनी बुधवार को खंडहरनुमा प्राचीन मंदिर पहुंचे और वहां की साफ सफाई करने लगा। सफाई के दौरान ही उसे मिट्टी में दबा शिवलिंग दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि इसके बाद उसने इस बात की जानकारी अपने अन्य दोस्तों को दी तो कई अन्य युवक भी फावड़ा लेकर वहां पहुंचे। करीब दो फीट की खुदाई के बाद वहां कतार मे बने 11 ज्योतिर्लिंग वाले ग्यारह शिवलिंग मिले।

प्राचीन खंडहर में शिवलिंग मिलने की खबर पाकर वहा दर्शनार्थियों का तांता लग गया और आने वाले भक्तों ने इस प्राचीन शिवलिंग की पूजा अर्चना की।

1400 ई. में हुअा था मंदिर का निर्माण
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर इस्टेट की रानी गीता पांडेय के मुताबिक सन 1400 ई. में यहां के तत्कालीन राजा त्रिभुवन दत्त राम पांडेय ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। 6 सौ वर्ष पुराने इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ-साथ इसमें भगवान राम, लक्ष्मण व सीताजी की मूर्ति भी स्थापित करायी गई थीं। वर्ष 1980 तक इस मंदिर मे तैनात पुजारी की देखरेख मे यहां पूजन अर्चन होता रहा है, लेकिन उसके बाद यहां के पुजारी के अन्यत्र चले जाने से यह मंदितर उपेक्षित हो गया और खंडहर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


राजघराने की गीता पांडेय के मुताबिक उनके करीब नौ पीढ़ी पहले यहां राजमहल के किनारे एक पोखरा था तथा उसी के बगल यह मंदिर बनवाया गया था। इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग थे। 11 ज्योतिर्लिंग महल के किनारे बने मंदिर में चारो किनारों पर थे तथा मध्य में स्थापित शिवलिंग कई वर्ष पहले खंडित हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें