फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 22 Dec 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकांकी नाटक में मेजबान गोंडा जिले की अनाम कलाकारों ने परचम लहराया।
विज्ञापन


युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया कि युवा कल्याण विभाग की तरफ से देवीपाटन मंडल के कलाकारों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता हुई।

इसमें बांसुरी, हारमोनियम, गिटार, तबला वादन, शास्त्रीय संगीत व लोकगीत सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। वाद्य यंत्रों, कथक व शास्त्रीय में बहराइच जिले के कलाकार प्रवीण दिखे।
विज्ञापन


बांसुरी वादन में संतोषकुमार, गिटार में शंकर हलधर, हारमोनियम में शिवम, लक्ष्मी कांत तबला, पकंज कुमार, कथक में यशवीर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लोकगीत गायन में बलरामपुर की टीम ने बाजी मारी। यहां की खुशबू, सबीहानाज, साक्षी, शिवांगी सैनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एकांकी नाटक में गोंडा की टीम आगे रही। नाटक में अनूपकुमार, मुकीम, विवेक भट्ट, विदित भारद्वाज, मदन मोहन पांडेय आदि अनाम के कलाकारों ने परचम लहराया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें