फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑडिट पूरा होने पर बढ़ सकती है घोटाले की रकम

Thu, 22 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में तेजी आई है, लेकिन ऑडिट अभी पूरा नहीं हुआ है। ऑडिट पूरा होने पर घोटाले की रकम और बढ़ सकती है। साथ ही पीड़ित खाता धारकों और आरोपियों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन



कोऑपरेटिव बैंक के ऑडिट में घोटाले का खुलासा होने के बाद शाखा प्रबंधक भुवन चंद सती ने तीन पूर्व शाखा प्रबंधकों समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो खाताधारकों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों मामलों की जांच चल रही है। अभी तक की जांच में ऑडिट रिपोर्ट के पन्ने पलटने पर नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। नामजद लोगों के अलावा पांच और लोगों की मामले में संलिप्तता पाई गई। ऐसे में इन पांचों के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए गए हैं।
बैंक प्रबंधक भुवन चंद सती का कहना है कि अभी ऑडिट पूरा नहीं हुआ है। ऑडिट पूरा होने पर रिपोर्ट विवेचक को सौंपी जाएगी। विवेचक सभाजीत सिंह बताते हैं कि पूरी ऑडिट रिपोर्ट अभी बैंक ने नहीं दी है। मिलने पर जरूरत पड़ी तो और प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के मोबाइल बंद, रिश्तेदारों के घर तलाश रही पुलिस
घोटाले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इससे पुलिस को उनकी लोकेशन पता लगाने में परेशानी हो रही है। दो आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने घर पर दबिश दी तो ताला लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें