फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापा, अब्दुलगनी व पारसनाथ ने जीता दंगल

Fri, 29 Jan 2016 11:11 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज बाजार में आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को थापा, अब्दुलगनी तथा पारसनाथ पहलवान ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन थानाध्यक्ष संजय कुमार तथा ग्राम प्रधान गणेश सोनी ने किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में नेपाल के थापा पहलवान ने जम्मू-कश्मीर के बादल पहलवान को चित कर दिया। दूसरे मुकाबले में कलियर शरीफ के पहलवान अब्दुलगनी ने राजस्थान के ज्वाला सिंह को पटखनी दी।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में नेपाल के पहलवान पारसनाथ ने लखनऊ के राधाकृष्ण पहलवान को पराजित किया। सभी पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कुश्ती के बाकी मुकाबले शनिवार को होंगे। इस अवसर पर तमाम कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें