सेवा नियमावली में संशोधन व 10 साल से बकाया एरियर भुगतान सहित अन्य मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कोषागार कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर कोषागार कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
एसीपी के अंतर्गत संवर्ग की विसंगतियों को तत्काल दूर कराने, सहायक कोषागार लेखाकार का पे ग्रेड 4200 से बढ़ाकर 4600 रुपये करने, पदोन्नति की समय सीमा निर्धारित करने, सेवा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करने, कर्मियों को 15 दिन के स्थान पर 30 दिन का अवकाश देने सहित अन्य समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन डीएम प्रीति शुक्ला को सौंपा। मौके पर राज किशोर सिंह, दिनेश कुमार यादव, इंद्र भवन, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।