फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2609 परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षाएं शुरू

Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह में प्रथम सत्र परीक्षा देते छात्र। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार से सत्र परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा बुधवार से शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण अवकाश घोषित होने से परीक्षा एक दिन टल गई थी। बृहस्पतिवार को विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह 08:30 से 10:30 बजे और द्वितीय पाली सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक रही। परसपुर के कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि जूनियर वर्ग में पंजीकृत 116 विद्यार्थियों में से 105 और प्राथमिक वर्ग में 57 में से 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
कंपोजिट विद्यालय धानेपुर में बृहस्पतिवार को सत्र परीक्षा में 235 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 219 बच्चों ने परीक्षा दी।
प्रभारी प्रधानाध्यापक तौफीक अंसारी ने बताया कि प्रथम पाली में कक्षा दो व तीन में गणित, कक्षा चार से छह में हिंदी तथा कक्षा सात और आठ में विज्ञान की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा एक व दो को छोड़कर शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों की संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई।

कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह में प्रथम सत्र परीक्षा देते छात्र। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें