फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से युवक की मौत

Sun, 12 Jul 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरा टैंपों रविवार सुबह आर्यनगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। युवक की मां गंभीर हाल है। सभी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर गांव का रहने वाले अमरनाथ का बेटा दुर्गेश शुक्ल (30) अपनी मां मुन्नी देवी (50) पत्नी अमरनान व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार सुबह टैंपो से जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहा था। सभी आर्यनगर-खरगूपुर मार्ग पर पहुंचे थे तभी टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे दुर्गेश कुमार की टैंपो के नीचे दबकर मौत हो गई। उसकी मां मुन्नी देवी, अंशू शुक्ल (20) पुत्र रजनीश, ननकई (22) पुत्री अन्नू पंडित, रुचि शुक्ला (22) पत्नी अजय, विशाल (7) व उसकी बहन अंशिका (3) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। मुन्नी देवी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें