फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो पलटा, दो लोगों की मौत

Sat, 01 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
वैन हादसे ने उजाड़े कई घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर धनईपट्टी गांव के पास शनिवार की सुबह बेलसर से गोंडा की तरफ आ रहा एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रगड़गंज बाजार से शनिवार की सुबह एक टैंपो सवारी भरकर गोंडा जाने के लिए निकला था। जब टैंपो कोतवाली देहात क्षेत्र के धनईपट्टी गांव के इंदरपुरवा के निकट पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टैंपो के पलटने से वहां चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से भाग निकला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह टैंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में टैंपो में सवार बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गूंगेदेवर गंगवल निवासी अरुण प्रताप सिंह (30) की टैंपो के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंपो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला निवासी गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ननके वर्मा निवासी डिडिसिया कला व एक अन्य का इलाज किया जा रहा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें