फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों से भरा टैम्पो पलटा, एक की मौत, 6 घायल

विज्ञापन
गोंडा में तिलका गांव के पास कांवरियो को ले जा रहा था यही टैंपो जो पलट गया। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज पर विरवा गांव के गोसाई पुरवा से एक दर्जन युवक भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रविवार की सुबह करनैलगंज स्थित सरयू नदी से जल लाने जा रहे थे। तिलका गांव के मजरे दूबे पुरवा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार एक कांवड़िया की मौत हो गई और 6 कांवड़िये घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बिरवा गांव के मजरे गोसाईं पुरवा के रहने वाले सोनू (20) पुत्र भगवान दीन, छोटू (18) पुत्र भगवान दीन, राजू(17) पुत्र नायब, लक्षमनपुर गांव निवासी गौरव (14) पुत्र अवधेश, सर्वेश(12) पुत्र रामनाथ, दिनेश (26) पुत्र रामनाथ तथा अमित (16) पुत्र रामसहाय एक टेंपो पर सवार होकर रविवार की सुबह करनैलगंज स्थित सरयू नदी से जल भरने के लिए घर से निकले थे।
वह सभी कटरा बाजार मार्ग पर तिलका गांव के मजरे दूबे पुरवा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से बचने के चक्कर में टेंपो चालक ने टेंपो को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सोनू समेत छह कांवड़िये घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी कटरा बाजार लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कांवड़िये सोनू की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें