फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने की हड़ताल

Tue, 02 Feb 2016 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वन टाइम टैक्स के विरोध में मंगलवार को टेंपो चालकों ने शहर के फव्वारा चौराहे पर हड़ताल की। इसके बाद तमाम टेंपो चालक संभागीय कार्यालय पहुंचे, मगर वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। कार्यालय कर्मियों ने अधिकारियों के आने पर समस्या का निराकरण कराने का आश्वसन दिया, जिससे चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। टेंपो चालकों की हड़ताल रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


थ्री व्हीलर आपरेटर टेंपो  यूनियन एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबा रामस्वरूप दास के नेतृत्व में टेंपो  चालकों ने वन टाइम टैक्स जमा कराने के विरोध में शहर के फव्वारा चौराहे पर हड़ताल की और चालकों ने चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद वे टेंपो लेकर संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों के न मिलने पर कार्यालय कर्मियों ने अधिकारियों के आने पर समस्या का निराकरण होने का आश्वासन दिया, जिससे चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन


हड़ताल करने वालों में राजेश कुमार, पवन कुमार, मेराज, सोनू यादव, सर्वेश कुमार, सुभाष, धर्मेंद्र, आरिफ खान, नईम खान, राजकुमार आदि मौजूद रहे। टेंपो चालकों की हड़ताल रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें