फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 37 डिग्री रहा तापमान, गर्मी ने किया परेशान

Fri, 06 Jun 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीखी धूप की तपिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री इजाफा हुआ। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तल्ख धूप के बीच हवा की रफ्तार मात्र आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही, इससे उमस बढ़ गई। वरिष्ठ कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उमस के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न वार्डों में छत के पंखों के साथ एक कूलर लगाया गया है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। अधिकांश मरीज अपने घर से स्टैंड वाला पंखा लाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में इजाफा होने की संभावना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें