मुजेहना। क्षेत्र में आनंद नगर-बगुलही मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार (17) की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्नू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
डेबरी कला के प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद तिवारी ने बताया कि बेचई पुरवा निवासी मनोज कुमार शनिवार देर शाम अपने चचेरे भाई अन्नू के साथ आनंदनगर से घर लौट रहा था। सुग्गापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को मुजेहना सीएचसी पहुंचाया, जहांं से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। अन्नू को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)