खरगूपुर(गोंडा)। हिंदूनगर बांकी गांव में बुधवार की देर शाम एक किशोरी ने छत में लगे हुक में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना खरगूपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिंदुनगर बांकी निवासी नोहर प्रसाद पासवान की बेटी करिश्मा (14) को बुधवार की शाम उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज करिश्मा ने घर के कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
इसके बाद छत में लगे हुक से रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जब बेटी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे में करिश्मा का का शव लटका मिला। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।