फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, दो दोस्त घायल; नवाबगंज बाजार से लौट रहे थे घर

Mon, 16 Nov 2026 11:04 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। जबकि, दो दोस्त घायल हो गए। तीनों बाइक से नवाबगंज बाजार से घर लौट रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गमगीन परिजन एवं अमरजीत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में रविवार रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हादसा नवाबगंज क्षेत्र के पटपरगंज मार्ग पर हुआ। जैतपुर गांव के मजरे खेमपुर निवासी ओमप्रकाश का छोटा बेटा अमरजीत रविवार शाम दोस्तों सूरज और कमलेश के साथ बाइक से नवाबगंज बाजार गया था। रात करीब 9.30 बजे तीनों घर लौट रहे थे। 

सोनारन पुरवा कोठिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक अमरजीत की मौत हो गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, अयोध्या भेजा गया।
विज्ञापन


सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें