फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में नहाते समय डूबा किशोर

Fri, 13 Jun 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के लिए सरयू का जल भरने पहुंचा एक किशोर नहाते समय पैर फिसलने से डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। मगर देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कौड़िया के ग्राम बेलवा भान निवासी दयाशंकर शुक्ल का 14 वर्षीय बेटा किशन अपने ननिहाल ग्राम नकहा थाना कटरा बाजार निवासी बाबूलाल पांडेय के यहां गया था। जहां शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना था। शुक्रवार को गांव से दो दर्जन वाहनों से तमाम लोग सरयू का जल भरने गए थे। किशन भी उनके साथ सरयू तट पर पहुंचा था।
सरयू में सभी लोग स्नान कर रहे थे। उसी समय किशन का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। उसे डूबते देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक सरफराज खान व मिर्जा वाहिद वेग फोर्स के साथ पहुंचे और तलाश शुरू कराई। घाघरा घाट से गोताखोरों को बुलाया गया। शाम तक गोताखोर तलाश करते रहे मगर किशन नहीं मिला। परिजन रो-रोकर परिजन बेहाल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें